फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के पोल और तार चुराने वाले चार हुए गिरफ्तार

Mon, 29 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बिजली विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से रविवार देर शाम को बिजली के तार और पोल चोरी कर रहे चार लोगों को पकड़ लिया। सभी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि एमपी टू रोड पर बिजली की केबल अंडर ग्राउंड कर दी है और यहां पर अभी एलटी लाइन के लिए पोल लगे हुए हैं। रविवार को चार लोग एक क्रेन के माध्यम से पिलर नंबर 72 से 82 तक के पोल और तार उतारकर ले जा रहे थे।

इस घटना की सूचना विभाग के जेई योगेंद्र कुमार को मिली तो उन्होंने अधिशासी अभियंता राघवेंद्र और एसडीओ शलभ गर्ग को दी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ मिलकर कर्मचारियों ने मौके से चार लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने हाईड्रा(क्रेन) को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


थानाप्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि चार लोगों को पोल चोरी करने के आरोप में मौके से हिरासत में लिया गया है। विद्युत विभाग केजेई योगेंद्र कुमार की ओर से तहरीर आई है जिस पर रिपोर्ट दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

अधिशासी अभियंता राघवेंद्र यादव ने बताया कि बिजली तार, केबल और पोल चोरी करने वाला गैंग है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करेगी तो कई घटनाओं का खुलासा कर देंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें