फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती के दौरान एक शख्स की हत्या करने के मामले में चार गिरफ्तार

Wed, 18 Dec 2019 06:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
arrested - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बेगमपुर इलाके में डकैती के दौरान एक शख्स की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने तीन पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस वारदात में शामिल चार अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने वाहन चोरी के एक अन्य मामले को भी सुलझाने का दावा किया है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान करण ढींगरा, सोनू, विजय नेगी और इशांत के रूप में हुई है। पुलिस को नौ दिसंबर की रात सूचना मिली थी कि राजीव नगर एक्सटेंशन इलाके में बदमाशों ने नरेश कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी है। 
मौके पर पहुंची पुलिस को नरेश के भाई हंसराज ने बताया कि 15 दिन पहले नरेश का एक्सीडेंट हुआ था। रात दस बजे वह अपने भाई और उसके परिवार के सदस्यों के साथ घर में बैठा हुआ था। 
विज्ञापन


इसी दौरान तीन-चार लड़के घर में घुस गए और लूटपाट करने लगे। नरेश के विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया था। उसकी बाद में मौत को गई। बदमाश घर से छह हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। 

आस पास के सीसीटीवी कैमरों कीजांच करने पर पता चला कि वारदात में आठ बदमाश शामिल थे। इसी बीच 16 दिसंबर को सिपाही रविकांत को सूचना मिली कि डकैती व हत्या के मामले में शामिल तीन-चार बदमाश सेक्टर 19 रोहिणी आने वाले हैं। एसआई कमलेश की टीम ने घेराबंदी कर दो बाइक सवार चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। 

जांच में पता चला कि बदमाशों के पास से बरामद एक बाइक जनकपुरी इलाके से चुराई गई है। पूछताछ में करण ने बताया कि वारदात में उसके अलावा संजय, सोनू, विजय नेगी, इशांत, सलीम, अरमान और इंदरजीत भी शामिल थे। लूटपाट का विरोध करने पर उन लोगों ने नरेश की हत्या की थी। जांच में पता चला कि नरेश पर करण ने ही चाकू से हमला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें