दिल्ली में कई ऐसी एजेंसियां हैं जो किराए पर कार उपलब्ध कराती है। जैसे जूमकार, माइल्स और वॉलर कार जो विभिन्न तरह के वाहनों को किराए पर देती हैं। इसलिए आप अलग-अलग दिनों में किराए पर कार ले सकते हैं।
Quick Ride Car Pooling India
- फोटो : Quick Ride
क्विक राइड और ब्लाब्ला कार ऐप बेस्ड कार पूल सेवाएं हैं। इसमें आप अपने दफ्तर या अपनी मंजिल की दिशा में जा रहे किसी भी रजिस्टर्ड यूजर के साथ संपर्क कर उसकी कार में यात्रा कर सकते हैं। जिसका आपको बाद में किराए के रूप में भुगतान करना होगा। भारत सरकार भी कार पूलिंग का समर्थन करती है।
दिल्ली में कुछ ऐसी बस सेवाएं मौजूद हैं, जिसमें आप अपनी सीट पहले से ही बुक करा सकते हैं। यह आपको आपके घर से दफ्तर और दफ्तर से घर ले जाने और छोड़ने में मदद करती हैं। बसों में मौजूद आरामदायक सीटें और एयर-कंडीशनर होने से आपकी यात्रा और भी सुखद हो जाती है। ऐसी कई बसें दिल्ली में चलती हैं लेकिन शटल बस सेवा सबसे मशहूर है।
ओला ऊबर ने लिया किराया न बढ़ाने का फैसला
ओला और ऊबर जैसी कैब सवाओं की शहर में काफी ज्यादा मांग है। इन कैब का सबसे बढ़िया फायदा यह है कि आप खुद को अपनी मनपसंद जगह से ले जाने और अपनी मंजिल तक पहुंचाने के लिए आप खुद की पर्सनल कैब बुक कर सकते हैं या फिर थोड़ी दूर जाने के लिए या किराया बचाने के लिए शेयर कैब भी बुक कर सकते हैं।
दिल्ली में सम-विषम नियम के दौरान लोगों को कम परेशानी का सामना करना पड़ेगा क्योंकि पिछली बार जब यह निमय लागू किया गया था तब इसके लिए न तो लोगों की तैयारी थी और न ही सरकार द्वारा किए गए इंतजाम काफी थे। लेकिन इस बार आपके पास ढेरों विकल्प उपलब्ध हैं।