फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलिंदी कुंज हत्याकांड: तिहाड़ जेल में हुआ था विवाद, शाहिद की हत्या के आरोप में चार गिरफ्तार; तीन की तलाश जारी

Thu, 15 Oct 2026 06:30 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

दिल्ली के कलिंदी कुंज में शाहिद हुसैन उर्फ चोर की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह तिहाड़ जेल में हुआ पुराना विवाद बताया जा रहा है। तीन आरोपी अब भी फरार हैं।
 
विज्ञापन
कलिंदी कुंज में हत्या की गुत्थी सुलझी - फोटो : सीसीटीवी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के कलिंदी कुंज थाना पुलिस ने श्रीराम चौक के पास हुई शाहिद हुसैन उर्फ चोर की चाकू मारकर हत्या का मामला सुलझा लिया है। पुलिस उपायुक्त की ओर से यह जानकारी दी गई है। घायल शाहिद को अपोलो अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

विज्ञापन


जांच में सामने आया कि मृतक शाहिद और तरुण उर्फ रंजन के बीच पुरानी रंजिश थी। यह रंजिश वर्ष 2025 में तिहाड़ जेल में हुए विवाद के बाद शुरू हुई थी। आरोप है कि शाहिद की हत्या की साजिश रची गई थी। योजना के तहत श्रीराम चौक के पास उसे रोककर चाकू से हमला किया गया। इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें करण उर्फ करम शाह, अबुजर, मोनू मलिक उर्फ साबिर और गौरव गुम्मा शामिल हैं।

आरोपियों की भूमिका और आगे की जांच
गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका में हमले में शामिल होना, फरार होने की योजना में मदद करना और साजिश रचना शामिल है। पुलिस की टीमें फरार आरोपियों तरुण उर्फ रंजन, अमन और राजा को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। मामले में शामिल सभी आरोपियों की भूमिका का पता लगाने के लिए जांच जारी है। वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें