फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दीपक पूनिया ने 97 किलोग्राम वर्ग में जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। भारतीय पहलवान दीपक पूनिया ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित 20वें एशियन गेम्स 2026 में कांस्य पदक जीता। उन्होंने पुरुष फ्रीस्टाइल कुश्ती के 97 किलोग्राम भारवर्ग में मंगोलिया के गनखुयाग गनबातार को 2-1 से हराया।
विज्ञापन

मंगोलियाई पहलवान के खिलाफ दीपक ने शुरुआती दौर में दो अंक लेकर बढ़त बनाई और मुकाबला 2-1 से अपने नाम किया। उन्होंने प्रतियोगिता की शुरुआत चीन के झोउ जुनपेंग को 12-2 से हराकर की। क्वार्टर फाइनल में सीधे प्रवेश मिलने के बाद सेमीफाइनल में उन्हें उज्बेकिस्तान के शेरजोड़ पोयोनोव से 8-9 से हार मिली। दीपक आमतौर पर 86 किलोग्राम भारवर्ग में खेलते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने 97 किलोग्राम वर्ग में चुनौती पेश की। इससे पहले उन्होंने 2023 एशियन गेम्स में 86 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता था। यह एशियन गेम्स में उनका दूसरा पदक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें