फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांगलोई में गाली-गलौज के विरोध पर नाबालिग की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Oct 2019 06:14 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नांगलोई इलाके में कैंप नंबर दो के पास चार युवकों ने गाली-गलौज का विरोध करने पर समीर (17) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इलाके के ही रहने वाले युवकों ने उस पर 6-7 वार किए। पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में ही चारों कातिलों साजिद (20), शाहरुख (20), दिलशाद (20) और फरमान (24) को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त ए कॉन ने बताया कि सपरिवार नांगलोई इलाके में रहने वाला समीर निजी कंपनी में काम करता था। रविवार शाम पुलिस को सत्यभामा अस्पताल से एक लड़के को चाकू मारे जाने की सूचना मिली। पुलिस के अस्पताल पहुंचने तक उसने दम तोड़ दिया।

घटनास्थल पर जांच के दौरान पता चला कि समीर रविवार शाम नांगलोई कैंप नंबर दो की तरफ घूमने गया था। आरोपियों ने उससे गाली-गलौज की और विरोध करने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर परिजन पहुंचे और समीर को अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पेट, छाती, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चाकू के घाव थे। जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपियों का समीर से एक माह पहले किसी बात पर झगड़ा हुआ था। बाद में समीर ने सुलह कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें