फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 2.7 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने हरकेश नगर वार्ड में करीब 2.70 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन कार्यों में सड़कों-गलियों का निर्माण, नालियों-नालों का सुधार और पार्कों के विकास को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

बिधूड़ी ने कहा कि हरकेश नगर को जल्द ही आनंदमयी मार्ग से जोड़ा जाएगा, जिससे आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। साथ ही इलाके में पीएनजी गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए सरकार से अनुरोध किया जाएगा, ताकि लोगों को स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से अधूरी पड़ी सीवर लाइन का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा और झुग्गी-बस्तियों में जन सुविधा कॉम्प्लेक्स बनाए जा रहे हैं, जिन्हें छह महीनों में पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें