रविवार रात कुछ लोग हाईवे एंबुलेंस (108) में रखकर शराब की पेटियां एक होटल में ला रहे थे।सपनावत गांव के सतेंद्र कुमारइसकी वीडियो बनाने लगा तो एंबुलेंस सवा 8 लोगों ने उसे पीटा और 3500 रुपये छीन लिए।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ सुबोध सक्सेना का कहना है कि सूचना पर होटल बंद करा दिया गया था। जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
सतेंद्र ने बताया कि जिस होटल में शराब लाई जा रही थी, वह जिंदलनगर के पास है। रविवार रात करीब 8 बजे वह वहीं था। उसने जब एंबुलेंस से शराब की पेटियां उतरती देखीं तो वीडियो बनाने लगा।
एंबुलेंस सवार लोगों द्वारा मारपीट और लूटपाट कर पर उसने पुलिस को सूचना दी तो आरोपी भाग गए। आरोप है कि एंबुलेंस में मसूरी सीएचसी का एक कर्मचारी भी था। इसकी जानकारी सीएचसी के इंचार्ज एमके सिंह को दी गई है। एमके सिंह का कहना है कि वे इसकी जांच कराएंगे।