फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गंदे पानी की दुर्गंध से सोसाइटी वासियों की सांस पर बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन


महर्षि आश्रम के एसटीपी से बिना शोधन गंदा पानी छोड़ने का आरोप
एटीएस वन हेलमेट की एओए ने जनसुनवाई पोर्टल पर की शिकायत


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। एटीएस वन हेलमेट की एओए ने सीएम योगी के जनसुनवाई पोर्टल पर एसटीपी से बिना शोधन गंदे पानी को खाली प्लॉट में छोड़ने की शिकायत की है। उनका कहना है कि इससे निकलने वाली दुर्गंध से सोसाइटी निवासियों का जीना दूभर हो गया है।
विज्ञापन


सेक्टर-104 स्थित एटीएस वन हेमलेट के एओए अध्यक्ष मेजर जनरल(सेवानिवृत्त) संजीव वर्मा ने महर्षि आश्रम के एसटीपी से बिना शोधन गंदा पानी छोड़ने की शिकायत 16 मार्च को की थी। उनका कहना है कि इस मामले में नोएडा प्राधिकरण की ओर से प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन उसके आगे कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि 27 फ्लोर वाले 12 टावरों में सैकड़ों लोग रहते हैं, जिन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी है। उनका कहना है कि गंदगी से सोसाइटी में मच्छर भी फैल रहे हैं। इस मामले को लेकर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन



-कोट
सोसाइटी के निवासियों को दुर्गंध से परेशानी हो रही है। सांस के मरीज तकलीफ में हैं। -संजीव वर्मा, एओए अध्यक्ष, एटीएस वन हेलमेट सोसाइटी
बिना शोधन बहाए जा रहे गंदे पानी की दुर्गंध से न्यूरो के मरीजों को भी परेशानी हो रही है। -माधवी पटेल, एओए महासचिव, लोटस पनाश सोसाइटी, सेक्टर-110
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें