फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बान की-मून और ग्रो हार्लेम ब्रंडलैंड ने किया मोहल्ला क्लीनिक का दौरा, जमकर की दिल्ली सरकार की तारीफ

Fri, 07 Sep 2018 12:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
बान की-मून और ग्रो हार्लेम ब्रंडलैंड
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की-मून और विश्व स्वास्थ्य संगठन की पूर्व महानिदेशक व नार्वे की पूर्व प्रधानमंत्री ग्रो हार्लेम ब्रंडलैंड दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लीनिक व पॉली क्लीनिक का दौरा किया। 
विज्ञापन


इनके साथ स्वास्थ्य विशेषज्ञों का एक प्रतिनिधिमंडल भी था। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की-मून और विश्व स्वास्थ्य संगठन की पूर्व महानिदेशक व नार्वे की पूर्व प्रधानमंत्री ग्रो हार्लेम ब्रंडलैंड ने केजरीवाल सरकार के काम जमकर तारीफ की। 

बान की मून ने दिल्ली सरकार की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बेमिसाल काम किया है। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली सरकार की खुले दिल से तारीफ करता हूं।
विज्ञापन


बान की मून ने कहा कि मैं दुनिया के कई देशों में गया हूं, जो मैंने आज दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक और पॉलीक्लिनिक्स देखा, वो वास्तव में सबसे अच्छी है। इस दौरान नॉर्वे की पूर्व प्रधानमंत्री ग्रो हरलेम ब्रंडलैंड ने कहा कि दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिकों का काम बहुत अच्छा है।
 

 

 
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून और नॉर्वे की पूर्व प्रधानमंत्री ग्रो हरलेम ब्रंडलैंड का मोहल्ला क्लीनिक और पॉलीक्लिनिक का दौरा करने के लिए आभारी व्यक्त किया। 

वो मोहल्ला क्लीनिक का दौरा करके काफी प्रभावित हुए। दुनिया भर में दिल्ली के स्वास्थ्य मॉडल की सराहना की जा रही है। यह भारत के लिए गर्व का क्षण है। आज दिल्ली के हर उस वोटर के लिए गर्व का दिन है, जिन्होंने केजरीवाल सरकार को चुना था।

दौरे के वक्त आम आदमी पार्टी का ट्वीट आया। इसमें लिखा था कि देश में ऐसा पहली बार हुआ है, जब विदेशों से लोग हमारे देश में कुछ सीखने के लिए आ रहे हैं। 

लोग चर्चा करते हैं कि विदेशों में ऐसे मॉडल हैं वैसे मॉडल हैं, हमारे देश में नहीं है पर आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने ऐसे मोहल्ला क्लीनिक और पालीक्लिनिक बनाए हैं, जिसे देखने विदेशों से लोग हमारे देश आ रहे हैं।
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें