फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड के गठन पर पूर्व जवानों ने जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में पूर्व अर्धसैनिक जवानों ने हिमाचल में कल्याण बोर्ड के गठन पर जताई खुशी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड के गठन की अधिसूचना जारी होने पर दिल्ली में पूर्व अर्धसैनिक जवानों के संगठन ने खुशी जताई है। संगठन ने इसे जवानों और उनके परिवारों के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।



अलायंस ऑफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह ने बताया कि पूर्व एडीजी एचआर सिंह के नेतृत्व में 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने संसद भवन में राहुल गांधी से मुलाकात कर अर्धसैनिक जवानों से जुड़े मुद्दे उठाए थे। प्रतिनिधिमंडल ने हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में कल्याण बोर्ड गठित करने की मांग रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



रणबीर सिंह के अनुसार, राहुल गांधी ने मांग पर काम करने का भरोसा दिया था। हिमाचल में बोर्ड के गठन के बाद संगठन ने उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि बोर्ड से जवानों और उनके परिवारों के पेंशन, पुनर्वास और अन्य कल्याणकारी मामलों को राज्य स्तर पर उठाने में मदद मिलेगी। संगठन को उम्मीद है कि कर्नाटक और तेलंगाना में भी जल्द ऐसे बोर्ड गठित होंगे। संगठन के अनुसार, 18 राज्यों के पूर्व अर्धसैनिक जवानों के कल्याण संगठन इससे जुड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें