फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सड़क हादसे में चार की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीसीटीवी कैमरे लगाने के दौरान डंपर ने क्रेन और ऑटो में मारी टक्कर, नोएडा की ओर से तेज रफ्तार से आ रहा था डंपर
विज्ञापन

- क्रेन की मदद से सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम कर रहे थे कर्मचारी, पास खड़ा ऑटो भी आया चपेट में
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सरिता विहार इलाके में रविवार तड़के सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत रोड संख्या 13 पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम चल रहा था। इसी दौरान नोएडा से दिल्ली की तरफ आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़ी क्रेन में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें क्रेन के पास मौजूद सीसीटीवी कैमरे लगाने वाले कर्मचारियों का ऑटो भी डंपर की चपेट में आ गया। घटना के समय दो कर्मचारी क्रेन पर जबकि तीन ऑटो और एक सड़क पर खड़े थे। एक कर्मचारी सुरक्षित बच गया। घटना के बाद डंपर को छोड़कर आरोपी चालक फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, रविवार तड़के 3.20 बजे पुलिस को रोड नंबर 13 के पास सड़क हादसे की जानकारी मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अपोलो अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने संगम विहार निवासी उमेश (23), प्रवीण (35), मुनिरका निवासी सूरज (34) को मृत घोषित कर दिया। जबकि इलाज के दौरान दोपहर में संगम विहार निवासी अनूप (26) ने भी दम तोड़ दिया। सूरज कंपनी में एचआर मैनेजर के तौर पर काम करते थे। मृतक प्रवीण और अनूप घायल आकाश के चचेरे भाई थे। उमेश को छोड़कर सभी एएबी मैटिका कंपनी में काम करते थे। हादसे में संगम विहार निवासी आकाश उर्फ तुषार (20) और रोहिणी निवासी खेम सिंह (40) घायल हुए हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। संगम विहार निवासी सुधीर इस हादसे में सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन

दक्षिण पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार के मुताबिक, जांच में पता चला है कि घटना के समय सभी ट्रैफिक पुलिस के सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम कर रहे थे। इसके लिए कर्मचारी क्रेन और ऑटो के साथ मौके पर मौजूद थे। तभी तेज रफ्तार डंपर नोएडा की ओर से आया और सड़क पर खड़ी क्रेन से जा टकराया। टक्कर के बाद वहां खड़ा ऑटो भी उसकी चपेट में आ गया। हादसे में मौके पर मौजूद कर्मचारियों को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त क्रेन, ऑटो और डंपर को कब्जे में लिया है। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल कर हादसे के कारणों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें