उनके गांधी परिवार से सीधे रिश्ते रहे हैं। 14 जनवरी को वह महिला रिश्तेदार गौरी व ड्राइवर विकास के साथ होंडा सिटी कार से लाजपत नगर डॉक्टर को दिखाने गई थीं। इलाज कराने के बाद वह शाम केसमय वापस जा रही थीं। जब वह रिंग रोड पर एम्स केसामने पहुंची तो कार के सामने दो युवक आए गए।
युवकों ने ड्राइवर से कहा कि कार का टायर पंचर हो गया है। विकास ने कार को साइड में रोक दिया और नीचे उतर कर टायर को देखने लगा। सरोज खापर्डे व गौरी का ध्यान भी विकास की तरफ था।
तभी युवकों ने कार से सरोज खापर्डे का बैग उठा लिया। खिड़की का शीशा खुला हुआ था। बैग लेकर आरोपी युवक सड़क के दूसरी तरफ फरार हो गए। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने चोरी की धाराओं में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।