फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पूर्व एनएसजी कमांडो और परिवार को बंधक बनाकर 50 लाख की लूट, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Tue, 29 Jul 2025 04:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुख्य आरोपी जामा मस्जिद निवासी मोहम्मद कैफ, सेक्टर-68, नोएडा निवासी आलोकनाथ, न्यू मुस्तफाबाद निवासी सोहेल मलिक और बटला हाउस, जामिया नगर निवासी वसीम के रूप में हुई है। मो. कैफ पूर्व कमांडो का सहयोगी है।
विज्ञापन
Delhi police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चांदनी चौक के किनारी बाजार में पूर्व एनएसजी कमांडो और उनके परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट करने की गुत्थी को कोतवाली थाना पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में चार आरोपियों को दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए 50 लाख के जेवरात बरामद कर लिए हैं। बदला लेने की नियत से पूर्व एनएसजी कंमोड़ो के सहयोगी ने ही वारदात करवाई थी।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुख्य आरोपी जामा मस्जिद निवासी मोहम्मद कैफ, सेक्टर-68, नोएडा निवासी आलोकनाथ, न्यू मुस्तफाबाद निवासी सोहेल मलिक और बटला हाउस, जामिया नगर निवासी वसीम के रूप में हुई है। मो. कैफ पूर्व कमांडो का सहयोगी है।

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि 19 जुलाई को हथियारबंद तीन बदमाशों ने पूर्व एनएसजी कमांडो भीमसेन के घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने पूर्व कमांडो और उनके परिवार को बंधक बनाकर वहां से 50 लाख के जेवरात लूट लिए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि पूर्व कमांडो ने अब हीरे और सोने के आभूषण का कारोबार शुरू कर दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो आरोपियों के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन पर मौजूद पाया। जांच में पता चला कि एक आरोपी ऑटो से वहां पहुंचा था। ऑटो चालक की तलाश की तो उसने बताया कि वह कनॉट प्लेस से उसे लेकर यहां पहुंचा था।
विज्ञापन


मेट्रो के सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल करने पर पता चला कि आरोपी नोएडा सिटी सेंटर से कनॉट प्लेस आया था। टीम सिटी सेंटर नोएडा पहुंची तो वहां आरोपी को एक स्कूटी पर सवार होकर जाते हुए देखा। स्कूटी के रजिस्ट्रेशन नंबर की पड़ताल हुई तो वह एनडीएमसी की एक महिला जूनियर इंजीनियर के नाम पर निकली। किसी तरह पुलिस की टीम इंजीनियर तक पहुंची तो उसने बताया कि स्कूटी उसका चालक आलोकनाथ मिश्रा स्कूटी को इस्तेमाल करता है। जांच के बाद टीम ने आलोकनाथ को नोएडा से दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें