फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन में पहुंचे पप्पू यादव, बोले- मोदी जी आप हमारी ताकत हो, किसानों को मायूस न करो...

Tue, 29 Dec 2020 02:40 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
किसान आंदोलन में पहुंचे पप्पू यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मोदी जी आप हमारी ताकत हो, कृषि कानूनों पर किसानों को मायूस न करो...। पूर्व सांसद पप्पू यादव सोमवार दोपहर को गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की के वह तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लें। किसानों को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि वह भी किसान के बेटे और किसानों के साथ मरने-मिटने आएं हैं। मंच से उन्होंने एलान किया कि पांच जनवरी से पूरे बिहार में किसानों के समर्थन में रैलियां निकाली जाएंगी। बिहार में लगातार कानूनों का विरोध चल रहा है। किसानों ने वहां लगातार सात दिनों तक भूख हड़ताल की। गर्वनर हाउस पर प्रदर्शन के दौरान किसानों पर लाठियां भांजने के अलावा पानी की बौछार भी छोड़ी गई।

विज्ञापन


पप्पू यादव ने सरकार की खिचाई करते हुए कहा कि सत्ता का सुख भोगने के लिए सरकार लोगों को बांटने में लगी हुई है। सरकार में आने के बाद प्रधानमंत्री ने जो वादे किए थे वह पूरे नहीं किए हैं। अब सरकार किसानों का भी सौदा करना चाहती है। पप्पू ने खुद को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत का बेटा बताकर राकेश टिकैत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात की। 

नेता के किसान आंदोलन में आने की बात पूछने पर पप्पू यादव भड़क गए। उन्होंने कहा कि वह खुद किसान के बेटे हैं। यह आंदोलन में नेता की हैसियत से नहीं बल्कि किसान की हैसियत से आएं हैं। सरकार किसान को संपन्न नहीं देखना चाहती है, यदि किसान संपन्न हो जाएगा तो सरकार के साथ कौन खड़ा होगा। सरकार शायद यही सोचकर किसानों को बेचने की फिराक में है।
विज्ञापन


किसानों के समर्थन में गाजीपुर पहुंची पंजाबी सिंगर रुपेंदर हांडा...
पंजाबी सिंगर रुपेंदर हांडा सोमवार दोपहर को गाजीपुर धरना स्थल पर पहुंची। यहां वह एक एनजीओ के स्टाल पर पहुंची। स्टाल पर किसानों की जरूरत का हर सामान मुफ्ट में उपलब्ध कराया जा रहा है। यहां मौजूद लोगों का कहना है कि एनआरआई और कुछ भारतीय लोगों की मदद से उनका संगठन काम कर रहा है। यहां किसानों के लिए रजाई कंबल से लेकर हर छोटी से छोटी उपलब्ध कराई जा रही है। रुपेंदर हांडा ने कहा कि वह किसानों के समर्थन में यहां आई हैं। आगे भी वह किसानों का साथ देने के लिए दिल्ली आती रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें