फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर के पूर्व विधायक को जान से मारने की धमकी

Fri, 15 Feb 2019 06:00 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
call
विज्ञापन
बुलंदशहर शिकारपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक को जान से मारने की धमकी मिली है। पूर्व विधायक ने थाना सेक्टर-49 में शिकायत दर्ज कराई है। धमकी जिस नंबर से आई है। वह अमेरिका के शहर सेंट बारबरा का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, डिबाई के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के भाई मुकेश शर्मा उर्फ मुकेश पंडित मूलरूप से नोएडा के गिझोड़ गांव निवासी हैं। फिलहाल, सेक्टर-50 के बी ब्लॉक में परिवार के साथ रहते हैं।

13 फरवरी की रात नौ बजे उनके मोबाइल पर अकील अहमद नामक शख्स ने उन्हें व परिवार को तीन दिन में जान से मारने की धमकी। अकील ने कहा कि माफिया के निशाने पर परिवार है, लगातार रेकी की जा रही है।
विज्ञापन


धमकी मिलने की जानकारी मुकेश ने एसएसपी को दी। इसके बाद थाना सेक्टर-49 में पूर्व विधायक के शिकायती पत्र पर अकील के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। मुकेश पंडित ने बताया कि उनके राजनैतिक विरोधी पहले भी कई बार धमकी दिलवा चुके हैं और गाजियाबाद में उनके काफिले पर हमला भी करवा चुके हैं।

भाई गुड्डू पंडित को भी जनवरी में मिली थी धमकी
मुकेश पंडित के भाई गुड्डू पंडित को भी जनवरी में धमकी मिली थी। धमकी देने वाले को बुलंदशहर की नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों पूर्व विधायक भाइयों को केंद्र सरकार ने सुरक्षा दे रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें