फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : कोर्ट ने जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद को 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा 

Mon, 14 Sep 2020 08:21 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
उमर खालिद - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

जेएनयू के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद को दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। दिल्ली हिंसा मामले में उन्हें सोमवार रात को स्पेशल सेल ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद महबूबा मुफ्ती, प्रशांत भूषण ने किया ट्वीट 
जावहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रनेता उमर खालिद की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गलियारों से तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही है। विपक्षी नेताओं समेत समाज का बड़ा वर्ग उमर खालिद की गिरफ्तारी के विरोध में है। इनमें जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, प्रशांत भूषण आदि शामिल हैं। महबूबा मुफ्ती ने तो यहां तक कह दिया है कि कपिल मिश्रा और कोमल बाहर घूम रहे हैं और उमर व सफूरा जेल में हैं।

महबूबा मुफ्ती ने अपने ट्वीट में कहा है कि भारत में किसको जेल होगी किसे नहीं यह अपराध नहीं धर्म तय करता है। यह कोई संयोग नहीं है कि उमर और सफूरा जेल में हैं तो कपिल और कोमल बाहर घूम रहे हैं।
विज्ञापन




इस मामले पर प्रशांत भूषण ने भी ट्वीट किया है कि, दिल्ली पुलिस ने येचुरी, योगेंद्र यादव, जयती घोष और अपूर्वानंद का नाम लेने के बाद जिस तरह से उमर खालिद को गिरफ्तार किया है उसके बाद दिल्ली हिंसा में हो रही जांच की प्रकृति पर को शक शेष नहीं रह जाता। यह जांच के रूप में यह मासूम प्रदर्शनकारियों को फंसाने का पुलिस का षड्यंत्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें