फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमर खालिद पर जानलेवा हमले के बाद अब शेहला रशीद को इस माफिया डॉन ने दी जान से मारने की धमकी

Tue, 14 Aug 2018 10:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद पर हमले के बाद अब जेएनयू के एक और पूर्व छात्र नेता को जान से मारने की धमकी मिली है। जेएनयू छात्रसंघ की पूर्व नेता शेहला रशीद को माफिया डॉन रवि पुजारी ने जान से मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन


इस मामले में शेहला ने रवि पुजारी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है। शेहला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया है कि उन्हें माफिया डॉन अपना मुंह बंद करने की धमकी दे रहा है।

रवि पुजारी गैंग के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस ने धारा 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शेहला ने कहा कि रवि पुजारी ने उन्हें, उमर खालिद और जिग्नेश मेवाणी को चुप रहने की धमकी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन

कौन हैं शेहला राशिद

कन्हैया-शेहला
बता दें कि उमर खालिद पर 13 अगस्त को हुए हमले के बाद शेहला ने उसकी आलोचना की थी। इसके बाद से उन्हें धमकियां मिलने लगी थीं। शेहला ने जो स्क्रीन शॉट शेयर किया है उसमें लिखा है, 'तुम अपना मुंह बंद रखो वरना हम तुम्हारा मुंह हमेशा के लिए बंद कर देंगे। उमर खालिद और जिग्नेश मेवाणी को भी ये बात बता दो।-माफिया डॉन रवि पुजारी।'

कौन हैं शेहला रशीद?
शेहला जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की रहने वाली हैं और जेएनयू से पीएचडी कर रही हैं। शेहला 2016 में जेएनयू छात्रसंघ की उपाध्यक्ष चुनी गई थीं। शेहला बीजेपी और आरएसएस के विचारधारा की कट्टर विरोधी हैं, और वो उनके खिलाफ शुरू से मुखर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें