फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: नौकरानी की पिटाई कर पूर्व आईआरएस के घर लूटपाट, 70 लाख रुपये और ज्वैलरी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में कैद

Wed, 09 Aug 2023 08:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विजय कौल पत्नी व बेटे के साथ पंपोज एंक्लेव में रहते हैं। दो दिन पहले पत्नी व बेटे साथ चितरंजन पार्क निवासी भाई के घर गए थे। उन्हें घर से निकले 20 मिनट ही हुए थे कि घर में दो बदमाश घुस गए।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर कैलाश-एक निवासी रेलवे के पूर्व आईआरएस के घर लूटपाट का मामला सामने आया है। बदमाश घर में मौजूद नौकरानी की पिटाई कर 70 लाख रुपये व ज्वैलरी ले गए। सीसीटीवी कैमरे में दो बदमाशों का चेहरा कैद हुआ है। ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विजय कौल पत्नी व बेटे के साथ पंपोज एंक्लेव में रहते हैं। दो दिन पहले पत्नी व बेटे साथ चितरंजन पार्क निवासी भाई के घर गए थे। उन्हें घर से निकले 20 मिनट ही हुए थे कि घर में दो बदमाश घुस गए। घर में नौकरानी अकेली थी। बदमाश उसे पहली मंजिल पर ले गए। बदमाशों ने उसकी पिटाई की और चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी। 


बदमाश अलमारियों से नकदी और ज्वैलरी लूटकर फरार हो गए। विजय घर आए तो नौकरानी ने उन्हें जानकारी दी। नौकरानी का कहना है कि बदमाश ये कहकर घर में घुसे थे कि उन्हें विजय ने भेजा है। सीसीटीवी फुटेज से घर में घुसे दोनों बदमाश नेपाल के लग रहे हैं। पुलिस नौकरानी व अन्य लोगों से पूछताछ कर बदमाशों को सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें