पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की पत्नी स्नेहलता चौटाला की 81 वर्ष की उम्र में दिल की बीमारी के कारण मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने रात 8 बजकर 25 मिनट पर आखिरी सांस ली। अभय चौटाला के मुताबिक सोमवार को दोपहर 3 बजे तेजा खेड़ा गांव में उनका अंतिम संस्कार होगा।