फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएनएक्स केस: चिदंबरम की सीबीआई रिमांड चार दिन बढ़ी, सिंधुश्री खुल्लर से आमना-सामना कराया

Mon, 26 Aug 2019 10:14 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • चिदंबरम ने कपिल सिब्बल से करीब दस मिनट तक बातचीत की
  • पूछताछ करनी है जिसका जिक्र पीटर मुखर्जी ने अपने बयान में किया है
  • सीबीआई ने 21 अगस्त की रात चिदंबरम को उनके घर से गिरफ्तार किया था
विज्ञापन
पी चिदंबरम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएनएक्स मीडिया घूस मामले में पूर्व वित्त व गृह मंत्री पी चिदंबरम सीबीआई रिमांड सोमवार को अदालत ने अगले चार दिन के लिए बढ़ा दी। सीबीआई ने रिमांड मांगते हुए कहा कि चिदंबरम का सामना अन्य कई सह-आरोपियों से करवाना है और कई दस्तावेज के संबंध में पूछताछ करनी है।
विज्ञापन

 
कोर्ट में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के सवालों पर कई बार सीबीआई सवालों पर घिर गई। मामले की सुनवाई के बाद चिदंबरम के समर्थकों ने कोर्ट रूम के बाहर नारेबाजी की। सीबीआई ने 21 अगस्त की रात चिदंबरम को उनके घर से गिरफ्तार किया था। 

राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष सीबीआई जज अजय कुमार कुहार ने सीबीआई की दलीलों से सहमति जताते हुए चिदंबरम का सीबीआई रिमांड चार दिन बढ़ा दिया। अब उन्हें 30 अगस्त को सीबीआई कोर्ट में पेश करेगी। चिदंबरम को रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया था।
विज्ञापन

सीबीआई की ओर से पांच दिन का रिमांड मांगते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषर मेहता ने कहा कि चिदंबरम से 22 अगस्त से पूछताछ हो रही है लेकिन अभी पूछताछ पूरी नहीं हुई है। अभी एक सह-आरोपी के सामने पूछताछ चल रही है। उनसे पांच मिलियन डॉलर व 4.5 मिलियन डॉलर के भुगतान के संबंध में पूछताछ करनी है जिसका जिक्र पीटर मुखर्जी ने अपने बयान में किया है।
 
सीबीआई ने ये भी कहा कि ईडी भी इस मामले की जांच कर रही है। उससे भी कई सुराग मिले है। उन पर भी पूछताछ करनी है। इस मामले में विदेशी कंपनियों के जरिए हुए लेनदेन का पता लगाने के लिए पांच देशों को कानूनी सहायतार्थ पत्र लिखे गए हैं।
 
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कपिल सिब्बल से करीब दस मिनट तक बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पूछताछ में पूछे गए सवालों पर चर्चा की। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सीबीआई जांच को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि 26 घंटे की पूछताछ में सीबीआई ने किसी सह-आरोपी के सामने पूछताछ नहीं की और न किसी दस्तावेज पर पूछताछ की गई। विदेशों से आए पैसे के बारे में भी कोई सवाल नहीं किया गया। 
विज्ञापन

सिंधुश्री खुल्लर से आमना-सामना कराया

सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम का नीति आयोग की पूर्व सीईओ सिंधुश्री खुल्लर से आमना-सामना कराया। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि यूटी (केंद्रशासित प्रदेश) कैडर की 1975 बैच की आईएएस अधिकारी खुल्लर उस समय वित्त मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव थीं जब आईएनएक्स मीडिया से संबंधित घटनाक्रम कथित तौर पर हुए थे।

रिकार्ड के अनुसार वह 11 अप्रैल 2007 से 11 सितंबर 2008 के बीच आर्थिक मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव थीं। उन्हें विभाग में विशेष सचिव के रूप में प्रोन्नत किया गया और वह उस पद पर 12 सितंबर 2008 से दो नवंबर 2008 तक रहीं।

खुल्लर 2015 में नीति आयोग की पहली सीईओ नियुक्त की गई थीं। अधिकारियों ने बताया कि वह (खुल्लर) सुबह केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) मुख्यालय पहुंचीं, लेकिन पूछताछ पूरी नहीं हो सकी क्योंकि चिदंबरम को विशेष अदालत में पेश किया जाना था। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें