फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत स्थिर, अभी कुछ दिन और रहेंगे एम्स

Mon, 12 Aug 2019 09:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कार्डियो न्यूरो सेंटर में अरुण जेटली भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सांस लेने में परेशानी आने और फेफड़े में पानी आने की परेशानी को लेकर बीते शुक्रवार से एम्स में भर्ती पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत स्थिर बनी हुई है। सोमवार को भी उनके कुछ मेडिकल टेस्ट किए गए थे, जिनके आधार पर डॉक्टरों का कहना है कि अगले कुछ दिन और पूर्व वित्त मंत्री को एम्स में रुकना पड़ सकता है। 

विज्ञापन


डॉक्टरों का यहां तक कहना है कि अरुण जेटली का स्वास्थ्य पहले से काफी सुधार में है, लेकिन दवाओं का असर मंद गति से देखने को मिल रहा है। इसलिए फिलहाल कुछ और दिन एम्स में उन्हें रोका जा सकता है। 

ये भी पढ़ेंः किस बीमारी से जूझ रहे अरुण जेटली AIIMS में हुए भर्ती, PM मोदी को पत्र लिख बना रखी है दूरी
विज्ञापन


एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर का कहना है कि इसी साल जनवरी में पूर्व वित्त मंत्री की न्यूयॉर्क में ऑपरेशन हुआ था। फेफड़े में एक प्रकार के कैंसर का ये ऑपरेशन था, जिसके बाद अक्सर कुछ परेशानियां मरीजों में देखने को मिलती हैं। 
विज्ञापन


इन्हीं के चलते उन्हें बीते शुक्रवार सुबह नाश्ते के वक्त सांस लेने में दिक्कत हुई थी, जिसके बाद परिजन उन्हें लेकर एम्स पहुंचे थे। कार्डियो न्यूरो सेंटर में भर्ती अरुण जेटली के स्वास्थ्य लेकर फिलहाल डॉक्टर ज्यादा जानकारी देने में असमर्थ हैं, लेकिन उनका कहना है कि अगले दो से तीन दिन के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें