फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 'अब केंद्र के साथ एनसीआर में BJP की सरकार, साफ करके दे हवा', पूर्व मंत्री गोपाल राय ने साधा निशाना

Sun, 02 Mar 2025 05:37 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पूर्व पर्यावरण मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने कहा कि हमने दिल्ली में प्रदूषण कम किया। आज हमारे काम के कारण लोगों को 209 'अच्छे दिन' मिले।
विज्ञापन
पूर्व पर्यावरण मंत्री गोपाल राय - फोटो : X/AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने कहा कि आप सरकार ने पूरे साल में दिल्ली को 200 से ज्यादा दिनों तक साफ हवा दी। अब दिल्ली के साथ पूरे एनसीआर में भाजपा की सरकार है। इस आकड़े को 300 पार करके दिखाए।

विज्ञापन


आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि 2016 में दिल्ली को 365 में से सिर्फ 109 दिन साफ हवा मिलती थी। आप सरकार के प्रयास के कारण पिछले साल लोगों को 209 दिनों तक साफ हवा मिली। अब दिल्ली में भाजपा सत्ता में है। हम चाहते हैं कि वह अच्छे दिनों की संख्या 209 से बढ़ाकर 309 दिनों तक पहुंचाए। अब केंद्र के साथ पूरे एनसीआर में भाजपा की सरकार है। वह दिल्ली के चारों तरफ धुंआ फैला रहीं डीजल बसों बंद कराए और पूरे एनसीआर में सिर्फ इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करवाए। जहां हमारे सहयोग की जरूरत होगी, हम अवश्य करेंगे।

राय ने कहा कि शनिवार को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने पहली बैठक की। उन्होंने बैठक के बाद मीडिया को बताया कि पिछली सरकार ने कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को काम करने के लिए सत्ता दी है। यदि मान ले कि आप सरकार ने कुछ नहीं किया तो पिछले साल लोगों ने दिल्ली में 209 दिन अच्छे दिन कैसे मिले। केंद्र में भाजपा की सरकार रहने के बावजूद आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में 2 हजार इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर चलाई। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा अपने किसी भी राज्य में इतनी बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक बसें सड़क पर नहीं उतार पाई है।
विज्ञापन


गोपाल राय ने कहा कि हमने दिल्ली के अंदर प्रदूषण पैदा करने वाले ईंधन पर चलने वाली फैक्ट्रियों को 100 फीसद पीएनजी पर शिफ्ट कर दिया है। वहीं, दिल्ली के चारों तरफ भाजपा की सरकारें हैं और वहां आज भी फैक्ट्रियां प्रदूषण पैदा करने वाले ईंधन पर चल रही हैं। आप सरकार ने दिल्ली के ग्रीन बेल्ट को 20 फीसद से बढ़ाकर 23 फीसद से ज्यादा कर दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा को आरोप लगाने से बचना चाहिए। यह दौर अब खत्म हो चुका है। अब भाजपा सत्ता में है। भाजपा दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए कार्य योजना बनाए। इसमें जहां भी आम आदमी पार्टी के सहयोग की जरूरत होगी, हम सकारात्मक विपक्ष की भूमिका में रहते हुए सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें