फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष शक्ति प्रताप भाजपा में शामिल

Sun, 12 Jan 2020 10:15 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीयू के पूर्व अध्यक्ष शक्ति सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

युवा दिवस पर भाजपा ने डीयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष शक्ति प्रताप सिंह को अपनी पार्टी में शामिल किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की उपस्थिति में शक्ति सिंह को पार्टी में शामिल किया गया। 

विज्ञापन


प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश के युवाओं की सोच विकासवाद और राष्ट्रवाद से प्रेरित है। भाजपा युवा सोच का सम्मान और स्वागत करती है। जब हमारे देश के युवा सही दिशा और लक्ष्य निर्धारित करके चलेंगे, तो सही मायनों में यह कहा जा सकता है कि आने वाला कल देश के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। युवा जोश और युवा ऊर्जा ही 21वीं सदी में भारत को बदलने का आधार है। 

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए शक्ति प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की राह पर है। युवा इसमें अपना योगदान दे रहे हैं। इन दिनों ये अफवाह फैलाई जा रही है कि देश का युवा सरकार के खिलाफ है, लेकिन सच ये है कि केंद्र सरकार के फैसलों का युवा पूरा समर्थन करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा दिन रह गए हैं। पार्टियां अपनी-अपनी जीत के दावे अभी से करने लगी हैं और एक-दूसरे पर खूब आरोप भी लगा रही हैं। इसी कड़ी में रविवार को आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विकास प्राधिकरण पर गरीबों को दिए जाने वाले फ्लैट के नाम पर घोटाला करने का आरोप लगाया है। सांसद का आरोप है कि केंद्र सरकार की सहमति से डीडीए ने गुपचुप तरीके से फ्लैटों की दर बढ़ा दी।

उन्होंने मामले की सीबीआई जांच कराने के लिए पत्र लिखा है। वहीं चेतावनी दी है कि मामले की जांच कराकर दोषियों को सजा नहीं दिलाई गई तो आम आदमी पार्टी कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी।संजय सिंह ने रविवार को प्रेस कान्फ्रेंस में आरोप लगाया कि इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से लेकर प्रधानमंत्री तक को थी।

उन्होंने कहा कि एक तरफ तो भाजपा व शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी गली-गली घूमकर गरीबों को घर देने और कच्ची कॉलोनियों को नियमित कराने का ढोल पीटते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें