फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का हाथ छोड़ इनेलो में पहुंचे भड़ाना

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व लोकसभा सदस्य अवतार सिंह भड़ाना आज इंडियन नेशनल लोक दल में शामिल हो गए। पिछले हफ्ते ही उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। गौरतलब है कि साल के अंत में हरियाणा में विधान सभा चुनाव होने वाले हैं।
विज्ञापन


भड़ाना ने पिछला लोकसभा चुनाव फरीदाबाद से लड़ा था। लोकसभा चुनाव में वह भाजपा के कृष्ण पाल गुज्जर से हार गए थे। इसके कुछ दिन बाद ही उन्होंने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को सौंप दिया था।
 
अपने इस्तीफे का कारण बताते हुए उन्होंने कहा था कि वह हरियाणा के मुख्यमंत्री के काम करने के तरीके से खुश नहीं हैं और हरियाणा कांग्रेस में चल रही अनियमितताओं के बारे में उन्होंने कांग्रेस हाई कमांड को सूचित कर दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन

ये था कांग्रेस से इस्तीफे का कारण

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना के ‘त्यागपत्र’ की स्क्रिप्ट लोकसभा चुनाव में ही लिख दी गई थी। तीन माह के इंतजार के बाद भी जब 50 भितरघातियों में से किसी पर कार्रवाई नहीं की गई तो उन्होंने कांग्रेस को सलाम नमस्ते कहना उचित समझा।

लोकसभा चुनाव में उन्हें पलवल, एनआईटी, तिगांव एवं बल्लभगढ़ में जबरदस्त भितरघात का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री के रिश्तेदारों ने भी उन्हें हराने का काम किया।

इसलिए सीएम को या तो ऐसे लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए या फिर इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने शिकायत पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी एवं हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी शकील अहमद से की, लेकिन भितरघातियों पर कार्रवाई नहीं हुई।

उल्टे सीएम ने उन लोगों की जनसभाओं में शिरकत की जिन पर भड़ाना दगेबाजी का आरोप लगा रहे थे। भड़ाना ने फिर से मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर पर भड़ास निकालनी शुरू कर दी। दोनों से इस्तीफा मांगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें