फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांव में कांग्रेस को एक और झटका

Tue, 25 Mar 2014 06:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी जनसभा में कांग्रेस के पूर्व विधायक भूपेंद्र चौधरी ने इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। वे 2005 से 2009 तक पटौदी से कांग्रेस के विधायक रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस कमजोर हो चुकी है और प्रॉपर्टी डीलरों की पार्टी बनकर रह गई है। सांसद राव इंद्रजीत पर आरोप लगाया कि दस साल तक गुड़गांव से सांसद रहकर सरकार की मलाई उड़ाई और अब हार देखते हुए मोदी के कसीदे पढ़ रहे हैं।

Live Update: 25 मार्च के दिन भर की घटनाएं

रक्षा राज्यमंत्री रहते हुए भी वह आयुध डिपो को  गुड़गांव से हटा न सके। उन्होंने कहा कि इनेलो ने 900 मीटर के घेरे में आने वालों को उजड़ने से बचाने व उन्हें मूलभूत सुविधाएं प्रदान करवाने के प्रयास किए।
विज्ञापन


चौधरी अभय सिंह चौटाला व अशोक अरोड़ा दोनों ने कहा कि इनेलो जात-पात, धर्म-मजहब के नाम पर बांटने की राजनीति नहीं करती। सभा में उन्होंने लोगों से पार्टी को समर्थन देने की अपील की।
विज्ञापन


पढ़ें: पत्नी और बेटियों के सहारे हैं ये नेता

मौके पर पार्टी प्रत्याशी जाकिर हुसैन, पूर्व मंत्री मोहम्मद इलियास, पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत, पूर्व विधायक हबीबुर्रहमान, पटौदी के विधायक गंगाराम, पूर्व विधायक शहीदा खान आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें