फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमप्रकाश व अजय चौटाला को मिली दो सप्ताह की फरलो, तिहाड़ जेल से पिता-पुत्र निकले बाहर

Sat, 28 Dec 2019 05:00 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला
विज्ञापन
जूनियर बेसिक टीचर (जेबीटी) भर्ती घोटाले में दस साल की सजा काट रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय चौटाला को दो हफ्ते की फरलो मिली है। जेल महानिदेशक ने इस संबंध में शुक्रवार आदेश जारी किया था। शनिवार को पिता-पुत्र तिहाड़ जेल से निकलकर अपने घर के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन


जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि पिता पुत्र को 14 दिन की फरलो दी गयी है। उन्होंने बताया कि सजा काट रहे कैदियों को साल में तीन बार फरलो दी जाती है। पहली बार तीन हफ्ते की और दो बार दो-दो हफ्ते की फरलो दी जाती है। ओमप्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय चौटाला पहले दो बार फरलो ले चुके हैं। 

उनकी अंतिम दो सप्ताह की फरलो बची हुयी थी। इसके लिए पिता-पुत्र ने आवेदन कर रखा था। फरलो लेने का मकसद कैदियों का अपने परिवार से मिलना होता है। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले हाईकोर्ट ने ओमप्रकाश चौटाला की समय पूर्व रिहाई पर दिल्ली सरकार को जल्द फैसला लेने का आदेश दिया था। चौटाला ने अपनी अधिक उम्र और दिव्यांगता को आधार बनाकर जल्द रिहाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें