फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uma Bharti: पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की वृंदावन से लौटते वक्त तबीयत बिगड़ी, जेवर के अस्पताल में भर्ती

Tue, 14 Apr 2026 04:34 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जेवर

सार

कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे। बुलंदशहर अनूपशहर के विधायक संजय शर्मा भी अस्पताल पहुंचे। रबूपुरा नगर पंचायत के अध्यक्ष शशांक सिंह भी उमा भारती का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
उमा भारती अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती की तबीयत वृंदावन से लौटते समय खराब हो गई। उन्हें तत्काल जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

मिलने पहुंचे भाजपा नेता
उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे। बुलंदशहर अनूपशहर के विधायक संजय शर्मा भी अस्पताल पहुंचे। रबूपुरा नगर पंचायत के अध्यक्ष शशांक सिंह भी उमा भारती का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे।

इनके अलावा, अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भी उमा भारती से मुलाकात की। 
विज्ञापन

वृंदावन में की थी कात्यायनी देवी मंदिर में पूजा अर्चना
इससे पहले सोमवार को उमा भारती ने वृंदावन में कात्यायनी देवी मंदिर में देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की थी। उन्होंने वहां देश में गौ रक्षा, राष्ट्र की सुरक्षा एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि व काशी विश्वनाथ की मुक्ति के लिए देवी मां से प्रार्थना की। उन्होंने दर्शन करने के बाद वृंदावन में यमुना नदी में हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया था। इसे अत्यंत दुखद घटना बताते हुए कहा था कि इतने लंबे समय बाद ऐसा हृदयविदारक हादसा हुआ है, जिससे न केवल हम, बल्कि स्वयं यमुना मैया भी दुखी होंगी। हादसे की जिम्मेदारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि नाव की क्षमता और लापरवाही जैसे बिंदु जांच का विषय हैं, जिस पर प्रशासन काम कर रहा होगा। उन्होंने इस संवेदनशील मुद्दे पर किसी भी तरह की राजनीतिक बयानबाजी से इनकार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें