फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन से आया वाजपेयी के लिए शोक संदेश, बताया अटल जी को था किस जगह से प्यार

Fri, 17 Aug 2018 10:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर ब्रह्माकुमारी संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी ने लंदन से शोक संदेश भेजा। इसमें उन्होंने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे देश ने एक महान नेता को खो दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि माउंट आबू अटल जी के पसंदीदा स्थानों में से एक है। वाजपेयी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी यादें माउंट आबू से भी जुड़ीं हैं। उन्हें तीन पर्यटन स्थल ज्यादा प्रिय थे जिसमें मनाली, अल्मोड़ा तथा माउंट आबू था।

जब वह माउंट आबू की मुख्य प्रशासिका थीं, तब वाजपेयी राजनीतिक जीवन काल में तीन बार वहां आए थे। पहली बार वे ब्रह्माकुमारी के अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन ग्लोबल आपरेशन फार बेटर वर्ल्ड् में भाग लेने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 30 अप्रैल 1995 में भी आए थे। तब वह ब्रह्माकुमारी संस्था की ज्ञान सरोवर एकेडेमी के एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उस वक्त वाजपेयी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष थे। उन्होंने कहा था कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान एक खुली किताब की तरह है। इसके बाद एक बार और उनका माउंट आबू आना हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें