पाकिस्तान में सिख लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर जबरन निकाह करवाने के मामले पर सिख राजनीति गरमा गई है। इसे लेकर दिल्ली के सिख संगठन भड़क गए हैं।
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने इस मामले में सोशल मीडिया पर पोस्ट की अपनी वीडियो में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को सिख महिला को दो दिनों के भीतर सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाने का अल्टीमेटम दिया है।
जीके ने कहा कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो सोमवार को दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास के बाहर जोरदार प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली की सभी धार्मिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को इस प्रदर्शन में शामिल होने का न्योता भी दिया गया।
उन्होंने कहा कि सिखों ने हमेशा महिलाओं की रक्षा को अपना फर्ज समझा है। जीके ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर को इस मामले को तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है।