फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पूर्व सीएपीएफ कर्मियों और उनके परिवारों को एक ही डिजिटल मंच पर मिलेंगी सभी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार वीर जवानों और उनके परिवारों के सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों व सीएपीएफ कर्मियों के लिए समर्पित वेबसाइट लॉन्च, सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण मंत्री ने किया वेबसाइट का शुभारंभ


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम से पूर्व सैनिकों, अर्धसैनिक बलों के जवानों और उनके परिवारों के लिए डिजिटल सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग ने शुक्रवार को नई वेबसाइट का शुभारंभ किया है। सेक्टर-44 स्थित अपैरल हाउस में आयोजित समारोह में हरियाणा के सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने वेबसाइट लॉन्च किया। उन्होंने इसे पारदर्शी, सुगम और तकनीक आधारित सेवाओं की दिशा में एक अहम कदम बताया।
हरियाणा के सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा हमेशा से अपने वीर जवानों, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिवारों के सम्मान तथा कल्याण के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करता आया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग का गठन इसी उद्देश्य से किया गया था, ताकि सेना के साथ-साथ सीएपीएफ के जवानों और उनके आश्रितों को भी समर्पित एवं प्रभावी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लॉन्च की गई वेबसाइट पूर्व सैनिकों, सीएपीएफ कर्मियों और उनके परिवारों के लिए एक बड़ी डिजिटल सुविधा साबित होगी। उन्होंने बताया कि अब बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और असम राइफल्स सहित सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के पूर्व कर्मी इस पोर्टल पर आसानी से पंजीकरण कर सकेंगे। यदि कोई जवान ड्यूटी के दौरान शहीद होता है या दिव्यांग होता है तो उसके परिवार को अनुग्रह राशि, अनुकंपा नियुक्ति तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ऑनलाइन, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से मिल सकेगा। इससे परिवारों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में फरीदाबाद के मंडलायुक्त राजेश जून, सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के निदेशक जयदीप कुमार, सीआरपीएफ कादरपुर से डीआईजी परमा सिवान, जिला सैनिक बोर्ड के वेल्फेयर अधिकारी कर्नल (रि) देवेंद्र सिंह ढाका सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें