फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को पुलिस ने हिरासत में लेकर छोड़ा, राजघाट पर दे रहे थे धरना

Mon, 18 May 2020 08:54 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के लिए सोमवार को राजघाट पर धरने पर बैठे पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को देर शाम पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि कुछ देर बाद उन्हें व अन्य नेताओं को छोड़ दिया गया। सिन्हा का आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह और विधायक दिलीप पांडेय और आरजेडी सांसद मनोज झा ने भी समर्थन किया।
विज्ञापन


यशवंत सिन्हा ने कहा कि इतने दिन गुजर गए मजदूरों की घर वापसी के लिए जितना इंतजाम होना चाहिए था, वो नहीं हुआ है। अब केंद्र सरकार राज्य सरकारों पर और राज्य सरकारें केंद्र पर इसकी जिम्मेदारी डाल रही हैं। भारत सरकार को तत्काल मजदूरों को घर पहुंचाने का जिम्मा सेना को सौंप देना चाहिए। भारतीय सेना 24 घंटे के अंदर मजदूरों को सम्मान के साथ घर छोड़ आएगी। 

वहीं, सांसद संजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार गरीब विरोधी है, जो सिर्फ अमीरों के हित में काम करती है। विधायक दिलीप पांडेय का कहना है कि केंद्र सरकार को हवाई जहाज वालों की तो चिंता है, हवाई चप्पल वालों को उसने छोड़ दिया है।
विज्ञापन


यशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि हमें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
  उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में कहा कि मैं आज सुबह 11 बजे से राजघाट पर धरने पर बैठा हूं। हमारी मांग है कि सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों की मदद से प्रवासी मजदूरों को गरिमा के साथ उनके घर ले जाया जाए। ना कि उनको मारा जाए और सड़कों पर मरने के लिए छोड़ दिया जाए। आपका समर्थन चाहिए। आपको बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा मोदी सरकार के घोर आलोचक माने जाते हैं। सिन्हा ने पहले भी कहा था कि सड़कों पर पैदल चलने के लिए मजबूर हुए प्रवासियों की मदद करने में राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों विफल रही हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें