फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर भाजपा जरूरतमंद महिलाओं को बांटेगी 6 लाख सैनेटरी नैपकिन 

Mon, 18 May 2020 08:13 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 प्रदेश भाजपा ने दिल्ली की झुग्गी-बस्तियों में रहने वाली जरूरतमंद महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मिशन अनिवार्य की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत भाजपा, महिला पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर 6 लाख सैनेटरी नैपकिन का वितरण करेगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में उनके निवास स्थान से यह योजना सोमवार से शुरू की गई। 

विज्ञापन


इस मौके पर मनोज तिवारी ने कहा कि कोरोना महामारी के संकट के समय में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली किशोरी व महिलाओं के लिए खुद को स्वस्थ रखना भी एक चुनौती है। इसे ध्यान में रखते हुए सैनेटरी नैपकिन का वितरण किया जा रहा है। जब महिलाएं स्वस्थ होंगी तभी पूरा परिवार स्वस्थ रहेगा।

इस दौरान उपस्थित एडिशनल डीसीपी अजय तोमर ने कहा कि हम मिलकर सुनिश्चित करेंगे कि झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली महिलाओं-किशोरियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए सैनेटरी पैड उन तक पहुंचें।
विज्ञापन


चाणक्यपुरी की एसीपी प्रज्ञा आनंद ने कहा कि स्वस्थ रहकर ही कोरोना महामारी से जंग जीती जा सकती है। स्थाई समिति एसडीएमसी की पूर्व अध्यक्ष शिखा राय, नेता सदन एसडीएमसी कमलजीत सेहरावत, प्रदेश प्रवक्ता टीना शर्मा, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी व मिशन अनिवार्य के संयोजक नीलकांत बक्शी, मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें