फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मूल वीडियो और वॉयस सैंपल के फॉरेंसिक रिपोर्ट गुमराह करने वाली : पर्यावरण मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
- पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष आतिशी को बचाने के लिए झूठ का सहारा ले रही आप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने विधानसभा में सिख गुरुओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी में आप, नेता प्रतिपक्ष आतिशी व पंजाब सरकार को घेरा। मंत्री ने कहा कि एक झूठ को सच साबित करने के लिए लगातार झूठ बोले जा रहे हैं, लेकिन सच्चाई कभी नहीं बदलेगी। मूल विधानसभा वीडियो, आईटी या साइबर फॉरेंसिक विशेषज्ञ और बिना वॉयस सैंपल के तैयार की गई तथाकथित फॉरेंसिक रिपोर्ट पूरी तरह से गलत और अदालत को गुमराह करने वाली है।
विज्ञापन

पर्यावरण मंत्री ने बृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि यह रिपोर्ट किसी विशेषज्ञ ने नहीं, बल्कि एक कांस्टेबल द्वारा एआई टूल के माध्यम से तैयार की गई हैं, जो फॉरेंसिक प्रक्रिया का मजाक है। मंत्री ने कहा कि यह मामला State vs Meta है। इसके बावजूद पंजाब पुलिस ने अदालत में कई लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जानकारी दी, लेकिन किसी को भी मामले में पार्टी नहीं बनाया गया। यदि सच सामने लाने की मंशा होती, तो जिन पर आरोप लगाए गए, उन्हें कानूनी रूप से पक्षकार बनाया जाता। मंत्री ने आरोप लगाया कि आतिशी को बचाने के लिए पंजाब सरकार और पुलिस का दुरुपयोग किया जा रहा है। घटना के बाद से आतिशी न तो सार्वजनिक रूप से सामने आई हैं और न ही उन्होंने विधानसभा में अपने बयान को स्पष्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें