फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा आठ करोड़ की ड्रग के साथ विदेशी महिला दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

Wed, 15 Jan 2020 12:48 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ की सर्विलांस टीम ने एक विदेशी महिला को ड्रग की तस्करी के आरोप में पकड़ा है। महिला तस्कर की पहचान दक्षिण पूर्वी अफ्रीकी देश मलावियन निवासी मारविस स्टीवन के रूप में हुई। आरोपी महिला को दिल्ली से मुंबई के रास्ते  नैरोबी जाना था।

विज्ञापन


घटना की जानकारी सीआईएसएफ ने कस्टम विभाग को दी। कस्टम अधिकारियों ने बताया कि महिला के पास से बरामद ड्रग की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 8.25 करोड़ रुपये आंकी गई है। फिलहाल कस्टम अधिकारी महिला से पूछताछ कर आगे की कानूनी कारवाई कर रहे हैं।

सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया सोमवार रात दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर सर्विलांस टीम ने एक विदेशी महिला को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा। सीआईएसएफ कर्मियों ने महिला को हिरासत में लेकर उसके बैग को एक्सरे मशीन पर रखकर जांच की।
विज्ञापन


जांच के दौरान बैग में संदिग्ध वस्तु दिखी। बैग की तलाशी में 33 लेडिज पर्स मिले। जिस पर कपड़े की परत लगी हुयी थी। जिसे हटाने पर उसमें से सफेद पाउडर निकला। पाउडर की पहचान मेथाक्वलोन ड्रग के रूप में हुई। सभी पर्स में करीब पांच सौ ग्राम ड्रग भरी थी। 33 पर्स से करीब साढ़े सोलह किलो ड्रग मिली।

Trending Videos
विज्ञापन

शाहदरा मेट्रो स्टेशन पर युवक के बैग से मिला पिस्टल

शाहदरा मेट्रो स्टेशन पर एक युवक के बैग से पिस्टल और कारतूस मिले हैं। सीआईएसएफ कर्मियों ने युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। शुरूआती पूछताछ में युवक ने बैग में पिस्टल होने की बात से अनभिज्ञता जताई। सीआईएसएफ कर्मियों ने आरोपी युवक को शास्त्री पार्क मेट्रो थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उससे पूछताछ कर रही है।

सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की पहचान शाहदरा निवासी विशाल पाल (20) के रूप में हुई है। विशाल मंगलवार दोपहर करीब पौने एक बजे शाहदरा मेट्रो स्टेशन पहुंचा। उसने अपने बैग को एक्सरे मशीन पर रखा। वहां तैनात सिपाही अमित कुमार को बैग में संदिग्ध वस्तु दिखी। सिपाही ने बैग की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उसमें एक पिस्टल और कारतूस मिले। आरोपी युवक पिस्टल से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा पाया और न ही कोई संतोषजनक जवाब ही दे पाया। वह बैग में पिस्टल होने की जानकारी से इंकार कर रहा था। उसने बताया कि वह विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन जाने के लिए शाहदरा मेट्रो स्टेशन पहुंचा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें