फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी छात्रों को भी भाता है दिवाली का त्योहार लेकिन तेज आवाज वाले पटाखों से परहेज

Thu, 27 Oct 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीपावली में एक ओर जहां देशभर में उत्सव का माहौल होता है। एक-दूसरे को बधाइयों का दौर चलता है। वहीं, ग्रेटर नोएडा के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों में पढ़ने वाले विदेशियों को भी दिवाली का त्योहार भाता है। अफगानिस्तान, केन्या, नाईजीरिया, नेपाल, मॉरीशस समेत अन्य देशों से आए छात्र-छात्राएं दीप जलाते हैं, बिना शोर वाले पटाखे छुड़ाते हैं।
विज्ञापन


नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय, नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, गलगोटिया, आईटीएस, आईसी, एनआईईटी, एक्यूरेट में करीब 600 विदेशी छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। कॉलेजों में दिवाली, होली, ईद या क्रिसमस, सभी त्योहारों पर जहां एकजुटता का माहौल रहता है।

देशभर में चाहे जाति और धर्म पर बहस चल रही हो या फिर अफगानिस्तान में जंग के हालात हों या सोमालिया के हालात, यहां सर्व धर्म सम्भाव की भावना भी दिखाई देती है। किसी कारणवश घर न जाने पाने वाले छात्र कॉलेज कैंपस में उत्सव मनाते हैं। इनके साथ विदेशी छात्र भी शामिल होते हैं।
विज्ञापन


इस दौरान छात्र-छात्राएं मिलकर दीप जलाते हैं तो रोशनी से सराबोर विवि के प्रांगण में भगवान लक्ष्मी-गणेश की पूजा करते हैं और प्रसाद भी वितरण करते हैं। ऐसे में छात्र-छात्राएं बिरंगी, अनार, फुलझड़ी छुड़ाकर आनंद लेते हैं। हालंकि, अधिकतर विदेशी छात्रो को शोर वाले पटाखे से नापसंद होते हैं। ऐसे ही कुछ विदेशी छात्रों से अमर उजाला ने बातचीत की।  

दीपावली की रोशनी आकर्षित करती है
पिछले चार वर्षों से दिवाली का त्योहार मना रहे हैं। त्योहार में होने वाले कार्यक्रमों में हम हिस्सा लेते हैं। दीपावली में रोशनी अच्छी लगती है तो होली में रंगों से भीगना अच्छा लगता है। -रशवान दिरशद, बी-आर्क-फोर्थ ईयर, मुंबासा केन्या

शोर वाले पटाखों से रहती है तौबा
हिंदू भाई हम मुस्लिमों के त्योहार ईद-बकरीद में बधाई देते हैं। इसी तरह यहां होने वाली रोशनी वाले पटाखे जलाते हैं लेकिन शोर वाले पटाखों से दूर ही रहते हैं।  
रफीक अहमद, बी-आर्क फाइनल ईयर, कंधार अफगानिस्तान

नेपाल में तो दिवाली 'तिहारÓ (त्योहार) सात दिन मनाते हैं। यहां कॉलेज में करीब तीन दिन छुट्टी के दौरान रोशनी तो करते हैं लेकिन पटाखे नहीं फोड़ते। पहले दिन काकपूजा तो दूसरे दिन गाय पूजन और तीसरे दिन लक्ष्मी पूजन किया जाता है।  -स्वाति भट्टराई, बी-आर्क सेकेंड ईयर, काठमांडू नेपाल

नेपाल में जहां घर पर त्योहार मनाते हैं तो यहां भी फ्रेंड्स के साथ दिवाली का त्योहार मनाते हैं। इस दौरान दिए जलाना अच्छा लगता है ते फुलझडिय़ां और रोशनी वाले पटाखे छुड़ाने में मजा आता है।  -सुप्रिया महत, बी-आर्क सेकेंड ईयर, नेपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें