फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शादी का झांसा देकर ठगी करता था विदेशी नागरिक, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहमति संबंध में रहने वाली महिला साथी भी पकड़ी गई, म्यूल खातों से एटीएम के जरिए निकालते थे पैसे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस ने मेट्रिमोनियल साइट के जरिए महिलाओं को शादी करने का झांसा देकर ठगी करने वाले विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही आरोपी के साथ सहमति संबंध में रहने वाली महिला को भी पकड़ा है। गिरफ्तार विदेशी नागरिक की पहचान आइवरी कोस्ट निवासी कोउआडियो विक्टर और महिला की पहचान नागालैंड निवासी अनेई कोन्याक के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से डेबिट कार्ड, लैपटॉप समेत पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि आरोपी हस्तसाल विहार में रहते थे और धोखाधड़ी से हासिल की रकम एटीएम से निकालने के लिए म्यूल खाते का इस्तेमाल करते थे। कोउआडियो विक्टर मैट्रिमोनियल साइट के जरिए महिलाओं से दोस्ती कर शादी का झांसा देता था। इसके बाद महिलाओं को महंगे गिफ्ट्स भेजने और एयरपोर्ट पर उसे जब्त करने का झांसा देकर पैसे ठगता था।वहीं, अनेई पीड़ितों से पैसे म्यूल खातों में डलवाती थी और बाद में उसे एटीएम के जरिए निकालती थी। आरोपियों से बरामद एक डेबिट कार्ड का संबंध डिब्रूगढ़ (असम) में दर्ज साइबर शिकायत से पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें