-उत्तर-पूर्वी जिले के स्पेशल स्टाफ ने आरोपियों को पकड़ा, इनके पास से 2, 82,640 सिगरेट बरामद
-करावल नगर में सिगरेट की सप्लाई करने आए थे बदमाश, पुलिस कर रही आरोपियों से पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी जिले के स्पेशल स्टाफ टीम ने प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट की तस्करी और सप्लाई करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 2,82,640 प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट बरामद की हैं। इनकी बाजार कीमत एक करोड़ से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सिगरेट के अलावा एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी सिगरेट कहां से और किससे लेकर आए थे। पुलिस इनके बाकी साथियों का पता लगा रही है। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
उत्तर-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 35 वर्षीय अंकित, 28 वर्षीय विशाल, 36 वर्षीय राहुल और 55 वर्षीय नीरज कपूर के रूप में हुई है। नीरज कपूर इस पूरे नेटवर्क में सप्लायर की भूमिका निभा रहा था। उपायुक्त ने बताया कि 4 अगस्त को स्पेशल स्टाफ को अवैध सिगरेट की खबर मिली थी। टीम ने उसे दबाेच लिया।