फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: कम्बोडिया से भारत आ रही थी विदेशी सिगरेट, पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

Tue, 28 Jun 2022 01:34 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

विदेशी सिगरेट के साथ दिल्ली पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 30 लाख की सिगरेट और सिगार बरामद हुए है। आरोपियों ने बताया कि पहले दुबई और म्यांमार के रास्ते विदेशी सिगरेट भारत आ रही थी। लेकिन उस रूट पर सख्ती होने की वजह अब तस्करों ने कम्बोडिया का रुख किया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य जिला पुलिस ने कम्बोडिया से तस्करी कर लाई गई विदेशी सिगरेट को बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पुरानी दिल्ली निवासी मोहम्मद दानिश (39), शोएब रियाज (27) और राजेश कुमार (50) के रूप में हुई है। इनके पास  से करीब 16190 सिगरेट के पैकेट के अलावा 570 सिगार के पैकेट बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


बरामद सिगरेट की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 30 दलाख से अधिक की बताई जा रही है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पहले दुबई और म्यांमार के रास्ते विदेशी सिगरेट भारत आ रही थी। लेकिन उस रूट पर सख्ती होने की वजह अब तस्करों ने कम्बोडिया का रुख किया है। विदेशी सिगरेट की भारत में खासी डिमांड है। यह भारतीय सिगरेट के मुकाबले सस्ती मिलती है, इसलिए इनकी बिक्री अच्छी खासी होती है।

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि रविवार को जिले के स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि कुछ लोग आईपी इस्टेट इलाके में विदेशी सिगरेट की तस्करी कर लाए हैं। सूचना के बाद तुरंत स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज एसआई संदीप गोदारा और अन्यों की टीम ने एक टीम का गठन किया। देर रात को छापेमारी कर आरोपियों को दबोच लिया गया। इनकी निशानदेही पर भारी मात्रा में सिगरेट बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि पिछले कई सालों से यह विदेशी सिगरेट के अवैध कारोबार से जुड़े हैं। दानिश आठवीं कक्षा पास है, शोएब रियाज 12वीं कक्षा और राजेश कुमार 10वीं कक्षा पास है। तीनों ही एक साथ मिलकर विदेशों से सिगरेट का धंधा कर रहे हैं। कोविड के दौरान लॉक डाउन की वजह से इन लोगों ने अपने स्टाक को निकालकर मोटी कमाई की थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


विदेशी सिगरेट पर होती मोटी कमाई, नहीं लिखी होती चेतावनी
भारत के अलावा विश्व के कई देशों में सिगरेट और धूम्रपान वाली दूसरी वस्तुओं पर खासी टैक्स है। इसकी वजह से यहां सिगरेट के दाम अच्छे खासे हैं। जिन देशों में सिगरेट के दाम कम हैं, आरोपी उन देशों से सिगरेट खरीदकर उनको अलग-अलग रास्तों से भारत लाते हैं। ज्यादातर सिगरेट मलेशिया, इंडोनेशिया, चीन और म्यांमार से भारत आती हैं। यहां इनको दुकानदार खुले में बेच देते हैं। सिगरेट के इन पैकेट पर वैधानिक चेतावनी भी नहीं होती है। ऐसे में यह खुलेआम नियमों का उल्लंघन होता है। इससे हमारी अर्थव्यवस्था को भी नुकसान होता है।

हर महीनें कार्गो के जरिये आती है विदेशी सिगरेट
पुलिस की पूछताछ में आरोपी दानिश और राजेश कुमार ने बताया कि विदेशों में इनके गैंग के लोग सिगरेट खरीदकर उनका पार्सल तैयार करते हैं। बाद में एयर कार्गों से यह दिल्ली आ जाती है। सूत्रों का कहना है कि अधिकारियों की मिलीभगत से इसको निकालकर पुरानी दिल्ली लाया जाता है। बाद में इसको दिल्ली-एनसआर समेत दूसरी जगहों पर सप्लाई कर दिया जाता है। पुलिस इनके बाकी साथियों की तलाश कर रही है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें