फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार AQI 400 पार: दिल्ली में छाया उजला अंधेरा, हवा हुई दमघोंटू; मौसम विभाग ने कल के लिए जारी की चेतावनी

Wed, 13 Nov 2024 08:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसमी दशाओं के खराब होने से इस सीजन बुधवार को दिल्ली का एक्यूआई 418 रिकॉर्ड किया गया। कोहरे के साथ प्रदूषकों के मिलने से दिल्ली में दिन भर स्मॉग की चादर छाई रही। इससे लोगों को दूर तक देखने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
दिल्ली-NCR में बढ़ा स्मॉग - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में इस सीजन में पहली बार स्मॉग की मोटी चादर छाई रही। सफदरजंग और पालम एयरपोर्ट समेत दिल्ली के ज्यादातर इलाकों की बुधवार तड़के दृश्यता शून्य दर्ज की गई। वहीं, प्रदूषण का स्तर भी गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। इससे जमीन से आसमान तक की आवाजाही बेपटरी हुई। करीब 10 फ्लाइट दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। जबकि बड़ी संख्या में हवाई सेवाओं को शिड्यूल भी बिगड़ा।

विज्ञापन

 

दूसरी तरफ 50 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चली। साथ में सड़कों पर वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। उधर, वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से ऊपर जाने से आम लोगों को दमघोंटू हवाओं में सांस लेना पड़ा। पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश से राजधानी में ठंड ने भी दस्तक दी। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए कोहरे को देखते हुए चेतावनी जारी की है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सावधान रहें। वाहन चलाते समय फॉग लाइट का उपयोग करें।

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार दिन भर दृश्यता कम होने और घने कोहरे से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, दिन में कायदे से धूप भी नहीं निकली। इससे लोगों को पहली बार दिन में ठंड का अहसास हुआ।
विज्ञापन

पहली बार गंभीर हुई हवा
मौसमी दशाओं के खराब होने से इस सीजन बुधवार को दिल्ली का एक्यूआई 418 रिकॉर्ड किया गया। कोहरे के साथ प्रदूषकों के मिलने से दिल्ली में दिन भर स्मॉग की चादर छाई रही। इससे लोगों को दूर तक देखने में परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन भी कोहरे की बीच ओझल दिखे। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हिमालय क्षेत्र में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय है। इसकी वजह से हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने लगी है। इससे दिल्ली से सटे पंजाब और हरियाणा के ऊपर जमा हुआ प्रदूषण दिल्ली की तरफ रुख कर गया है। इस दौरान सतह पर चलने वाली हवाओं की गति भी धीमी रही। इससे प्रदूषक दूर तक नहीं फैल सके और दिल्ली में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें