फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में पहली बार होगी टर्फ पर फुटबाल खेलने की सुविधा, तीन महीने में तैयार होगा ग्राउंड 

Thu, 27 Jun 2019 07:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा सर्वेश कुमार, नई दिल्ली
विज्ञापन
ndmc - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंदिर मार्ग स्थित एनडीएमसी के स्कूल के पास शेरा ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय स्तर का फुटबॉल ग्राउंड तैयार किया जाएगा। इसके लिए उच्च स्तरीय एस्ट्रो टर्फ मंगाया जा रहा है, जहां छात्र-छात्राओं को फुटबाल खेलने का मौका मिलेगा। बाद में इस ग्राउंड को दिल्ली की दूसरी अकादमी को भी किराए पर दिया जाएगा।  
विज्ञापन


मैनचेस्टर क्लब की तर्ज पर फुटबाल ग्राउंड पर जल्द ही एस्ट्रो टर्फ लगाए जाएंगे। यह दिल्ली का पहला ऐसा ग्राउंड होगा जहां टर्फ पर फुटबाल खेलने की सुविधा होगी। नई दिल्ली पालिका परिषद (एनडीएमसी) के स्कूल ग्राउंड में साल के आखिर तक टर्फं की सुविधा मुहैया की जाएगी। बाद में इस ग्राउंड पर एसोसिएशन को भी फुटबाल ग्राउंड पर मैच खेलने की सुविधा दी जाएगी। हालांकि, यहां बैठने के लिए बड़ा दर्शक दीर्घा नहीं बनाया जाएगा।

एनडीएमसी के चेयरमैन नरेश कुमार ने बताया कि अब तक स्कूल की लड़कियों की टीम थी, लेकिन एनडीएमसी स्कूल के लड़कों की रुचि और मांग पर इस ग्राउंड को तैयार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इससे पहले अंबेडकर स्टेडियम में ऐसा ग्राउंड है, लेकिन इसे विदेश के फुटबाल क्लब में मिलने वाली सुविधाओं की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यहां दिन-रात मैच खेलने की भी सुविधा होगी और खिलाड़ियों के लिए तमाम जरूरी सुविधाएं भी मुहैया की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें