फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहा पारा: दिल्ली में टूटा गर्मी का 14 साल पुराना रिकॉर्ड, कल चलेगी लू; वीकेंड पर ऑरेंज अलर्ट जारी

Fri, 17 May 2024 11:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजधानी में आसमान से आग बरस रही है। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 साल में पहली बार है, जब 17 मई के दिन पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है।
विज्ञापन
14 साल में पहली बार पारा पहुंचा 43 से पार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में आसमान से आग बरस रही है। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 साल में पहली बार है, जब 17 मई के दिन पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। 2011 के बाद से कभी भी इस दिन तापमान इतना ज्यादा रिकॉर्ड नहीं किया गया है। यही नहीं, गुरुवार इस महीने का भी सबसे गरम दिन रहा। उधर, देश भर में मौसम विभाग के शहरी केंद्रों में उत्तर पश्चिम दिल्ली का नजफगढ़ इलाका सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 47 डिग्री के पार रहा। अगले दो दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने रविवार तक के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इससे चिलचिलाती गर्मी पड़ेगी।

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य एक डिग्री कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान में सुबह से धूप खिली रही। दोपहर में चिलचिलाती गर्मी के साथ गर्म हवा चली, जिसने लोगों को लू का अहसास कराया। अधिकतम आर्द्रता का स्तर 66 फीसदी रहा। सूरज की तपिश से लोग बेहाल हैं। 

शनिवार को कुछ इलाकों में लू चलने की आशंका जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। ऐसे में दिन के समय तेज सतही गर्म हवा 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलेगी। वहीं, रविवार को आसमान साफ रहेगा। इससे अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन के समय 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज सतही हवा चलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा, इससे अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

नजफगढ़ में 47 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक नजफगढ़ इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मुंगेशपुर में 46.5, आया नगर में 46.2, जाफरपुर व पूसा में 45.9, पीतमपुरा में 45.8, पालम में 45.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।
विज्ञापन

वर्ष          अधिकतम तापमान
2011               41
2012               42
2013               41
2014               37
2015               37
2016               43
2017               41
2018               40
2019               37
2020              40.7
2021              39.6
2022              42.4
2023              39.9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें