फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के पक्ष में आए बुद्धिजीवी, बनाया मोर्चा

Wed, 04 Feb 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के बदलते सियासी मिजाज में जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी की राजनीतिक रणनीतियों में लगातार बदलाव आते जा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली का बुद्धिजीवी वर्ग आम आदमी पार्टी के समर्थन में उठ खड़ा हुआ है।
विज्ञापन


इस वर्ग ने मोर्चा बनाकर आप को समर्थन देने का फैसला किया है। इन लोगों के मुताबिक केन्द्र में साम्प्रदायिक ताकतें मजबूत होती जा रही हैं। जिससे देश में प्रजातन्त्र के लिए मुश्किल पैदा हो गई है। हमारे संविधान में मूल तत्त्व समाजवाद को खतरा पैदा हो गया है और साम्प्रदायिक ताकतें मजबूत होती जा रही हैं।

हम लोग देश की राजनीति से खत्म हो रहे समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतो को बरकरार रखना चाहते हैं। आने वाले दिल्ली चुनावों में जो राजनैतिक दल चुनाव लड़ रहे हैं वास्तविकता में उनके पीछे व्यावसायिक घराने काम कर रहे हैं। ये साम्प्रदायिक ताकतें राजधानी के लिए बड़ी परेशानी बन सकती हैं। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी इन ताकतों से लड़ रही है।
विज्ञापन


इस वजह से हम देश के सभी प्रगतिशील नागरिकों से अपील करते हैं कि वो समाजवाद के सिद्धान्त को बचाए रखने के लिए और सामाजिक न्याय के लिए  देश के लोकतंत्र के खतरा बनी ताकतों से लड़े। बुद्धिजीवीयों के इस मोर्चे में प्रोफेसर, लेखक, और इतिहासकार शामिल हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें