फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में भी दिखा दिल्ली का चुनावी माहौल

Wed, 04 Feb 2015 07:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मेले में बुधवार को आम आदमी पार्टी का एक समर्थक दिल्ली से आए लोगों को केजरीवाल के नुमाइंदों को समर्थन देने के लिए अपील कर रहा था।
विज्ञापन


मेला परिसर में घूम रहे पर्यटकों  को केजरीवाल के 49 दिनों की याद दिलाई और  उन्हें वोट देने के लिए भी कहा। दिल्ली गेट के पास बंचारी गांव के नगाड़ा पार्टी डांस कर रही थी तभी आम आदमी पार्टी की टोपी लगाए, केजरीवाल की तरह मफलर बांधे और हाथों में झाडू लिए इस व्यक्ति ने डांस करना शुरू किया और पर्यटकों का मनोरंजन भी किया।

डांस के माध्यम से पानी बचाने का संदेश
चौपाल पर बुधवार को सेक्टर-14 डीएवी स्कूल के बच्चों ने डांस किया। इसके माध्यम से पानी बचाने के लिए जागरूक कि या। पानी की बर्बादी कैसे रोकी जाए का संदेश दिया। पानी खत्म होने से कौन सी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा इसकी भी जानकारी दी। डांस के अंत में चौपाल पर मौजूद लोगों को शपथ दिलाई गई की वे अब से पानी की बर्बादी नही करेंगे।
विज्ञापन


कजाकिस्तान का दल मेले में पहुंचा
सूरजकुंड। मेले में बुधवार को पहली बार कजाकिस्तान का सांस्कृतिक दल पहुंचा। मेला प्रशासन ने उनका स्वागत किया। चौपाल पर तजाकिस्तान के कलाकारों ने अपनी संस्कृति और कला के बारे में पर्यटकों डांस के माध्यम से रूबरू करवाया।
विज्ञापन


विदेशियों को भा रहा है हरियाणा का अपना घर
सूरजकुंड। हरियाणा का अपना घर विदेशियों को खूब भा रहा है। इसमें बताया गया है कि हरियाणा के लोग पहले अपना जीवन कैसे व्यतीत करते थे। उनके दैनिक प्रयोग की चीजें घर में रखी गई हैं। इसमें चरखा, दही मखना, हुक्का, चारा काटने वाली मशीन, पीतल की बड़ी-बड़ी गिलासें आदि उन्हें खूब पसंद आ रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें