फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए सेफ्टी वैन, कंपनी ने सड़क को लिया गोद

Tue, 12 Jan 2016 06:43 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर सिटी में सड़क सुरक्षा को लेकर कॉरपोरेट सेक्टर तेजी से आगे आ रहा है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने सड़क सुरक्षा को लेकर शहर में विशेष अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन


इस कड़ी में दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने इस दिशा में कदम आगे बढ़ा दिया है। उसने मंगलवार को यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रोड सेफ्टी क्लब की शुरुआत कर दी।

पिछले कुछ माह से गुड़गांव का कॉरपोरेट जगत तेजी से ट्रैफिक व्यवस्था को सुरक्षित और मजबूत करने में योगदान दे रहा है। यह कारवां दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


साइबर सिटी में आईटी-बीपीओ कंपनियां भी किसी न किसी प्रकार से यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में योगदान दे रही हैं। गुड़गांव में कार फ्री अभियान का पूरा अस्तित्व कॉरपोरेट के कंधे पर टिका हुआ है।

इस अभियान का मकसद शहर को जाम मुक्त बनाना है। मारुति ने गुड़गांव की सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए एक प्रमुख सड़क को गोद लिया है। इसका मकसद सड़कों को दुर्घटना मुक्त बनाना है।

इसके लिए लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोगों को बताया जा रहा है कि वह ट्रैफिक नियमों का पालन क्यों करें। हीरो मोटोकॉर्प पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही है। मंगलवार को विद्यार्थियों को सेक्टर-29 स्थित हीरो मोटोकॉर्प के ट्रैफिक सेफ्टी पार्क में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा का ज्ञान दिया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क भी मौजूद रहे।

क्या है रोड सेफ्टी क्लब
हीरो मोटोकॉर्प ने रोड सेफ्टी एजूकेशन वैन की शुरुआत की। यह एक ऐसा सुसज्जित वाहन है, जो सुरक्षित वाहन चालन अभ्यासों के बारे में सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण देने का काम करेगा।

वैन में ऑडियो विजुअल उपकरण, व्हाइट बोर्ड, उतार-चढ़ाव वाले मार्ग का मॉड्यूल, संकरी पटरियां, सेफ्टी गीयर सहित अन्य सामग्री होती है। वैन की मदद से किसी भी स्कूल या कॉलेज में राइड सेफ ट्रेनिंग का आयोजन किया जा सकता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें