सुनंदा पुष्कर हत्या मामले में पाकिस्तान की मशहूर पत्रकार मेहर तरार से जल्द ही दिल्ली पुलिस पूछताछ कर सकती है। सूत्रों की मानें तो सुनंदा की हत्या के मामले की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी ने पाकिस्तानी हाई कमीशन से सुनंदा पुष्कर से एक मीटिंग कराने के लिए बातचीत भी की है।
सूत्रों के मुताबिक इस बारे में एक हफ्ते पहले ही पाकिस्तानी हाई कमीशन को पत्र भी लिखा गया है। बता दें कि बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने कहा था कि अगर जरूरत हुई तो मेहर से बात की जा सकती है क्योंकि वह इस मामले पर कुछ प्रकाश डाल सकती हैं।