फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नाबालिग की गलती से उजड़ गए दो परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के वसंत विहार में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। इस भयानक कार हादसे में 1 लड़की मौत हो गई। वहीं कार चला रहा लड़का गंभीर रूप से घायल है जिसे एम्स में भर्ती काराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह यह दुर्घटना बृहस्पतिवार देर रात 12:30 बजे हुआ। उस वक्त गाड़ी में 2 लोग सवार थे। गाड़ी की गति इतनी तेज थी कि चालक उसपर नियंत्रण नहीं रख सका।

यह मामला आज सुबह प्रकाश में आया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस वक्त पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

दोनों कार सवार नाबालिग थे

गौरतलब है कि कल देर रात थाना ‌वसंत विहार के डी ब्लॉक में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में 16 वर्षीय स्वाति की मौत हो गई। वहीं कार चला रहे उसका दोस्त बुरी तरह घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार गाड़ी में सवार लड़का और लड़की दोनों ही नाबालिग थे और एयर इंडिया कॉलोनी निवासी थे। कल देर रात दोनों जेन कार से कहीं जा रहे थे।

उनकी कार की स्पीड इतनी तेज थी कि लड़का कार को संभाल नहीं सका और पेड़ से जा टकराया। यह टक्कर इतनी तेज थी कि स्वाति की मौके पर ही मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें