फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: एक महीने तक मैजेंटा लाइन पर सुबह सात से रात दस बजे तक चलेगी मेट्रो, जानें क्यों बदली व्यवस्था

Fri, 20 Nov 2026 06:01 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

मैजेंटा लाइन मेट्रो पर यात्रियों को एक घंटा कम सेवा मिलेगी। मैजेंटा लाइन पर मेट्रो नोएडा के बॉटनिकल गार्डन से जनकपुरी पश्चिम तक चलती है, इस रूट पर यात्रा करने वाले लोग इस बदलाव से प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : X/@OfficialDMRC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक महीने तक मैजेंटा लाइन पर सुबह सात से रात दस बजे तक मेट्रो चलेगी। कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से दीपाली चौक तक नए मेट्रो खंड को जोड़ने का काम कल से शुरू होगा। इसके चलते यात्रियों को एक घंटे कम सेवा मिलेगी। नोएडा के बॉटनिकल गार्डन से जनकपुरी पश्चिम, पश्चिमी दिल्ली तक चलती है।

विज्ञापन

पहली यात्री ट्रेन सेवा सुबह 7:00 बजे शुरू होगी, जो वर्तमान में सुबह 6:00 बजे शुरू होती है। इसी तरह, अंतिम यात्री ट्रेन सेवा रात 10:00 बजे शुरू होगी, जबकि अभी यह रात 11:00 बजे शुरू होती है। परिचालन समय में यह बदलाव आवश्यक प्रणाली एकीकरण गतिविधियों को सुरक्षित और कुशलतापूर्वक पूरा करने में मदद करेगा। यह कार्य लगभग एक महीने तक चलने की संभावना है। कार्य पूरा होने के बाद सेवाओं की नियमित समय सारिणी बहाल कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें