फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या में संलिप्त आरोपी 13 साल बाद अरेस्ट, पुलिस ने रखा था 5 हजार का इनाम

Fri, 06 Jul 2018 07:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गुरुग्राम
विज्ञापन
police arrest
विज्ञापन

भिवानी जिले में रिश्तेदार की हत्या करने में संलिप्त एक आरोपी को घटना के 13 साल बाद अपराध शाखा सेक्टर-17 ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर भिवानी पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। यहां से उसे भिवानी पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर ले जाने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार वर्ष 2005 में शराब तस्करी में संलिप्त रहे भिवानी निवासी सतपाल पहाड़ी की उसी के रिश्तेदारों ने करीब एक करोड़ रुपये के लेनदेन में हत्या कर दी थी। इस वारदात में करीब 8 लोग शामिल थे। इस पर भिवानी पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। मामले में सात आरोपी पकड़े गए थे, केवल एक आरोपी फरार चल रहा था। बुधवार को अपराध शाखा सेक्टर-17 ने अवैध हथियार सहित फरार आरोपी को भी दबोच लिया।

आरोपी की पहचान सोनीपत निवासी संदीप के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि सतपाल का उसके जीजा अनिल से रुपयों को लेकर लेन-देन था। अनेक बार मांगने पर भी सतपाल रुपये वापस नहीं कर रहा था, जिसके कारण उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर सतपाल की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद वह पालम विहार क्षेत्र में रह रहा था और बिल्डिंग मैटीरियल का काम कर रहा था। वर्ष 2016 में आरोपी पर भिवानी पुलिस ने हत्या के मामले में पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बृहस्पतिवार को आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें