फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस के लिए गुलजार हुए मॉल और बाजार

Mon, 21 Dec 2015 07:24 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिसमस मनाने के लिए शहर के मॉल और बाजार सज चुके हैं। विभिन्न मॉलों को रंग-बिरंगे गुब्बारे, स्टार्स, कैडल्स आदि से आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन


बाजार में भी क्रिसमस की धूम नजर आ रही है। क्रिसमस पर बिकने वाले सांता ड्रेस, ट्री, रंग-बिरंगे स्टार्स, स्टाइलिश कैडल्स, टोपी, केक आदि सामान से सभी दुकानें सज गई हैं।

इसके अलावा शहर की विभिन्न आर्चीज गैलरी में भी इस बार नए-नए उपहार की मांग लोग कर रहे हैं। हर कोई क्रिसमस पर अपने बच्चे को यादगार तोहफा देखने की खोज में जुटा हुआ है। शहर की तमाम आरडब्ल्यूए और सामाजिक संगठन भी क्रिसमस को मनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


आकर्षक ढंग से सज रहे हैं मॉल्स-
क्रिसमस डे सेलीब्रेट करना हो या फिर मदर्स डे आजकल हर कोई अपने परिवार व बच्चों के साथ मॉल्स में इन दिनों को यादगार बनाने के लिए रुख करते हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए ही सभी मॉल प्रबंधक ने कई दिनों पहले से तैयारियां शुरू कर दी हैं। मॉल्स को आकर्षक ढंग से सजाया जाता है। सेक्टर-15 स्थित क्राउन प्लाजा मॉल में प्रवेश द्वार पर रथ पर सवार सांता की बहुत ही सुंदर झांकी बनाई गई है।
विज्ञापन


ग्रीटिंग कार्ड की हो रही खूब बिक्री-
आर्चीज गैलरी में क्रिसमस पर एक से बढक़र एक तोहफे आए हैं। इनमें चॉकलेट, केक, टॉफी के गिफ्ट आइटम के अलावा हाथों के बैंड, स्टाइलिश लाल रंग की टोपी और सांता का रथ खास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें